Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकृषक उपहार योजना की लॉटरी घोषित

कृषक उपहार योजना की लॉटरी घोषित


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मण्डी समिति दूनी सभागार में शुक्रवार को कृषक उपहार योजना तहत जारी कूपनों की लॉटरी निकाली गई और पुरस्कार विजेता किसानों के नाम घोषित किए गए।

मंडी सचिव प्रियंका गर्ग ने बताया कि गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए बलराम ग्राम जूनियां तहसील दूनी को मिला है। जबकि गेटपास पर द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए दुर्गालाल जूनियां, दूनी व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए प्रकाश दूनी को मिला है। इसी प्रकार ई-भुगतान पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए रूचिका जैन दूनी को मिला है। द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए पारस देवी दूनी व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए भी पारस देवी दूनी को मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d