Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल देवली की ओर से गणेश चतुर्थी पर शहर के कोटा रोड स्थित टाटा मोटर्स परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में टाटा मोटर्स के स्टाफ, वाहन चालकों सहित वहां मौजूद लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान कुल 35 लोगों की नेत्र जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों को आंखों की नियमित देखभाल और नेत्र रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
20 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
इधर, जन सेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर की ओर से मंगलवार को जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से पेंशनर भवन तहसील परिसर में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ज्योति पचार ने 42 मरीजों की जांच कर परामर्श एवं दवाइयां दीं। चयनित 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल जयपुर में किया जाएगा। यह जानकारी शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने दी।


