Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सोमवार को कुंचलवाड़ा रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।

इसके बाद उन्होंने समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत के साथ नव निर्माणाधीन मंदिर स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान मंदिर निर्माण से जुड़ी तकनीकी जानकारी पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कन्हैयालाल चौधरी ने निर्माण कार्य के विभिन्न तकनीकी पहलुओं को समझते हुए मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने मंदिर निर्माण में अब तक प्राप्त सहयोग निधि तथा आगामी निर्माण कार्य में होने वाले संभावित खर्च की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मंदिर के गर्भगृह निर्माण में पहली शिला अपने हाथों से रखने की भी बात कही।



