Tuesday, September 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident News196 की रफ्तार ने छीनी जिंदगी! फेसबुक लाइव के बाद डंपर में...

196 की रफ्तार ने छीनी जिंदगी! फेसबुक लाइव के बाद डंपर में थी घुसी कार

(फॉलोअप)

आखिर ऐसी क्या जल्दी…


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली राजमार्ग पर पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पहले कार की तेज रफ्तार का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने कार चलाते समय फेसबुक पर लाइव किया था।

सामने आए वीडियो में कार की रफ्तार 196 किमी प्रति घंटा तक दिखाई दे रही है। इसके कुछ समय बाद ही कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी, थाना मालपुरा के रूप में हुई है। राजाराम मंगलवार सुबह कार से देवली से टोंक की ओर जा रहा था। पोल्याडा के पास उसकी कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वीडियो में 196 की रफ्तार, फिर डंपर से टक्कर

सामने आए फेसबुक लाइव वीडियो ने इस हादसे को लेकर तेज रफ्तार के पहलू को चर्चा में ला दिया है। वीडियो में कार के मीटर पर 196 की रफ्तार दिखाई दे रही है। यह रफ्तार देखकर लोगों के होश उड़ गए। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना महत्वपूर्ण होगा कि हादसे से ठीक पहले वाहन की वास्तविक गति कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

संबंधित न्यूज़-:

डंपर में जा घुसी कार, हादसे में मौत हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here