Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जलस्तर गुरुवार शाम 6 बजे 314.30 मीटर दर्ज किया गया।
जिससे डेम में अब तक 30.359 टीएमसी पानी संग्रहित हो गया है। यह बांध की कुल क्षमता का 78.44 प्रतिशत है। त्रिवेणी नदी का जलस्तर 3 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि बांध में पर्याप्त पानी संग्रहित होने से आगामी दिनों में सिंचाई और पेयजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।


