Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की ओर से गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में एक कार्यक्रम स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
नगरपालिका के कोऑर्डिनेटर दिनेश चौपड़ा व हर्षिता नागरवाल ने विद्यार्थियों को “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वे अपने घर, मोहल्ले और विद्यालय के कमरों का प्रबंधन कैसे करें और स्वच्छता बनाए रखने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं। यहां सभी विद्यार्थियों और विद्यालय के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छता प्रभारी विजय चौधरी ने भी कक्षा कक्षों और विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

“निवारियां में हुई रात्रि चौपाल”
राजस्थान शिक्षा विभाग के आदेशानुसार निवारिया में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता रामराय मीणा एसीबीईओं प्रथम ने की। रात्रि चौपाल में नागरिक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, एसडीएमसी, एसएमसी सदस्य एवं पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे।
राउमावि निवारिया के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने यहां शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, हरियालो राजस्थान कार्यक्रम और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।


