Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के देवली गांव में बुधवार रात 42 वर्षीय व्यक्ति मुकेश मोरलिया पुत्र हरदेव मोरलिया ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
मुकेश ने रात को अकेले सोने का कहकर ऊपरी कमरे में जाने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उनकी पत्नी और बच्चे नीचे के कमरे में सो रहे थे। जब मुकेश का बड़ा बेटा रात में ऊपर गया, तो उसने पिता को फंदे पर लटका देखा। बेटे की आवाज सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे। मुकेश को फंदे से उतारकर तत्काल देवली अस्पताल ले गए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि मुकेश मानसिक रोग से पीड़ित थे।
देवली थाना पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर रहता थे।


