Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सामाजिक सरोकारों से जुड़े इनरव्हील क्लब देवली के नए सत्र 2025-26 का उद्घाटन समारोह बुधवार को जयपुर रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित हुआ।
इस मौके पर क्लब से जुड़ी मनाली गुप्ता को सर्वसम्मति से क्लब का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्लब में नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें उपाध्यक्ष भारती गोयल, सचिव वर्षा मंगल, कोषाध्यक्ष शैफाली मंगल, आईएसओ जिया सुवालका, सीसी वर्षा डाबर और ई-एडमिन श्वेता अग्रवाल को मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। समारोह में क्लब की सभी सदस्यों ने इनरव्हील की प्रतिज्ञा ली और क्लब के संकल्प को दोहराया।
इस मौके पर सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, मीना सिंहल, डिंपल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सुरभि जैन, सुनीता चौधरी, अरुणा चौधरी, नेहा अग्रवाल, ज्योति जैन, मनीषा जैन, अनु शर्मा, गुणमाला अग्रवाल सहित रूप से मौजूद थी। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों का ध्यान रखते हुए निराश्रित आश्रम के बालकों को नाश्ता कराया गया। वहीं बारिश के मद्देनजर रेनकोट वितरित किए गए।



