Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री श्याम दीवाना मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्री श्याम दीवानो की पदयात्रा इस वर्ष 11 अगस्त को नासिरदा से शुरू होने जा रही है।
एक्सीडेंट न्यूज़ : चलती वैन से निकला धुआं, दमकल ने बुझाई आग
यह चौथी पदयात्रा नासिरदा स्थित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर खाटूश्यामजी मंदिर तक जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि पदयात्रा प्रस्थान का समय सुबह 8:15 बजे निर्धारित किया गया है। यात्रा का ध्वजारोहण 18 अगस्त सुबह सवा 10 बजे खाटूश्यामजी मंदिर में किया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा का मार्ग तय किया गया है। जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन निश्चित स्थानों पर विश्राम करेंगे। यात्रा का पहला पड़ाव कूकड़ मोड़ स्थित माताजी के मंदिर में होगा। यात्रियों से सफेद वस्त्र पहनने का आग्रह किया गया है, ताकि यात्रा अनुशासित और मर्यादित बनी रहे।



