Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहे के समीप स्थित केशव ब्लड बैंक देवली में इन दोनों बी पॉजिटिव ब्लड की कमी चल रही है। जिसकी वजह से इस ग्रुप के रोगियों को भी ब्लड के लिए भटकना पड़ रहा है।
ब्लड बैंक से जुड़े मुकेश पुरी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से बी पॉजिटिव रक्त उनके यहां खत्म हो चुका है। वही एक पेशेंट को मौजूदा समय में इस ग्रुप के ब्लड की जरूरत हो रही है। लेकिन यह उपलब्ध नहीं होने से ब्लड बैंक असहाय है। लिहाजा ऐसी स्थिति में जरूरतमंद रोगियों की जान को भी खतरा बना है। उन्होंने कहा कि बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति बैंक ऑफ़ बड़ौदा भवन के ऊपर स्थित केशव ब्लड बैंक में अपना रक्तदान कर सकते हैं। जिससे कि किसी की जान बचाई जा सके। वही बी पॉजिटिव रक्तदाता ब्लड बैंक नं 9983585331 पर संपर्क कर सकते हैं।
बिंदौली में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लेकर घोड़ी पर बैठे दुल्हा-दुल्हन



