Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबिंदौली में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लेकर घोड़ी पर बैठे दुल्हा-दुल्हन

बिंदौली में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लेकर घोड़ी पर बैठे दुल्हा-दुल्हन

पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में हुआ आयोजन, कई थानों का पुलिस जाप्ता रहा मौजूद


Jahazpur News 10 मई (आजाद नेब) आजादी के 75 साल बाद भी उपखंड जहाजपुर के थाना शक्करगढ़ के गांव बरोदा में एससी वर्ग को शादियों में दुल्हा-दुल्हन को घोड़ी पर बैठकर बिंदौली निकालने की इजाजत नहीं थी।

इस फरमान का विरोध गांव के दुर्गा लाल बलाई ने करते हुए उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार के समक्ष पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिंदौली के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट रवि कुमार मीणा को नियुक्त किया ओर सुरक्षा ओर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी सहित सर्कल के चारों थानों का जाप्ता लगाया। बीती रात पुलिस की ओर प्रशासन की मौजूदगी में बरोदा गांव मे दुल्हा-दुल्हन की घोड़ी पर बिंदौली निकाली गई। इस दौरान घोड़ी पर बैठे दुल्हा-दुल्हन डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर निकले ओर नाच गानों के साथ साथ जय भीम के नारे भी लगें।

गौरतलब है कि ग्राम बरोदा थाना शक्करगढ़ के दुर्गालाल बलाई ने 2 मई को उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार से गुहार लगाई थी कि 9 मई को उनके पुत्र सोनू (सुनिल) व पुत्री चीना का विवाह है‌। वह अपने दोनो बच्चों की गांव में घोड़ी से बैठाकर बैण्ड बाजे के साथ बिन्दौली निकालना चाहता हैं। लेकिन प्रार्थी ने अंदेशा व्यक्त किया कि गांव में कुछ लोग विरोध कर बिन्दौली में बाधा उत्पन्न कर सकते है। इससे पहले भी इस तरह की घटना के कारण पीड़ित अपने बहन के विवाह में बिन्दौली नही निकाल पाया था।

जहाजपुर थाना प्रभारी नरपतराम बाना, शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा, पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा, हनुमान नगर थानाधिकारी अय्युब खान, बामसेफ के प्रचारक मानाराम, अम्बेडकर विचार मंच के तहसील अध्यक्ष रामजस मीणा, संरक्षक भवानी राम रेगर, हेमराज निर्भय, जाकीर शाह, सांवरिया सालवी, पुखराज खटीक, देशराज मीणा, विराट मीणा, राज बहादुर रेगर, यादराम मीणा, महेंद्र मीणा, शैतान मीणा, राजकमल कंजर, मुजाहिद खान, आसिफ मंसूरी सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d