Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय देवली के अधीन 11 केवी नेकचाल रोड व सीआईएसएफ फीडर पर मरम्मत कार्यों को लेकर शुक्रवार से आगामी 15 मई तक प्रतिदिन 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती फीडर से जुड़े पटेल नगर, जयपुर रोड, घोसी मोहल्ला, महाजन मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, प्रताप नगर, कीर मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला समेत क्षेत्र में होगी। इस दरमियान सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। यह बिजली कटौती 10 से 15 मई तक प्रतिदिन इसी समय अनुसार होगी। दरअसल भीषण गर्मी के बीच मरम्मत कार्यों को लेकर यह कटौती की जा रही है।
Related News – सैकड़ों गांवों में 9 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी



