न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी न्यायालय के आदेश से घाड़ थाने में फर्जी स्टाम्प लेकर जमीन का बेचाननामा तैयार कराने के मामले में 5 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रामदेव रेगर, दुर्गालाल, किशन लाल, घीसालाल व लादूलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले के तहत इन चारों जनों ने 22 जून 1992 में घाड निवासी रामबज के नाम से 5-5 रुपए के स्टांप पर फर्जी हस्ताक्षर कर रामबज व श्योजी की खातेदारी जमीन का फर्जी इकरारनामा बना लिया। जबकि रामबज अशिक्षित था। फर्जी इकरारनामा (बेचाननामा) के स्टांप की प्रमाणित प्रति न्यायालय दूनी से भी प्राप्त कर ली। पीड़ित श्योजीलाल ने न्यायालय दूनी में रामदेव रेगर, दुर्गालाल, किशनलाल, घासीलाल व लादूलाल के खिलाफ फर्जी स्टाम्प तैयार करने का मामला पेश किया था। पुलिस ने पांचों जनों के खिलाफ धाेखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।



