Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के दूनी कार्यालय की ओर से पावर स्टेशन पर मरम्मत कार्यों को लेकर शनिवार को 9 घंटे बिजली कटौती होगी।
विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता संदीप श्रीवास्तव के अनुसार कस्बे के कालानाड़ा बालाजी स्थित 220 केवी हाई पावर स्टेशन के रखरखाव को लेकर इससे जुड़े 33/11 केवी विद्युत स्टेशनों पर शनिवार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 9 घंटे बिजली कटौती रहेगी। बताया गया कि यह बिजली कटौती करीब 300 गांव में होगी।


