Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के मोती सागर बांध इलाके में सब्जी की बुवाई कर गुजर बसर कर रहे एक किसान की झोपड़ी में गुरुवार सुबह आग लग गई। हादसे में हजारों रुपए की नकदी तथा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार इन दोनों मोती सागर बांध खाली है। वहीं लोगों ने यहां बांध क्षेत्र में सब्जी की बुवाई की है। टोंक निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र किशनलाल कीर ने भी खाली पड़े बांध में सब्जियां लगा रखी थी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे भोजन बनाकर परिवार के लोग बांध क्षेत्र में सब्जी तोड़ने चले गए। पीछे से झोपड़ी में आग की लपटे उठने लगी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर पीड़ित इंद्रजीत सिंह को बताया। लेकिन तब तक घास फुस की बनी टपरी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले ही वह जयपुर में सब्जी बेच कर आया था। जिसकी नकदी टपरी में रखी हुई थी। वह सब हादसे में जलकर राख हो गए। मौके पर 500 रुपए के नोट जले हुए मिले।
श्रीराम विवाह में कन्यादान किया
दूनी में चल रही रामायण आधारित रामलीला में श्रीराम जानकी का विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने कन्यादान किया। कथा के चौथे दिन भगवान राम ने शिव धनुष उठाया तथा सीताजी का स्वयंवर संपन्न हुआ। विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जबकि इससे पहले बुधवार रात लक्ष्मण-परशुराम संवाद हुआ।



