लोगों को ईश्वर व कर्म के बारे में बताया
Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत के गत 26 अप्रैल से 10 मई तक चल रहे नारायण दर्शन यात्रा कार्यक्रम के तहत अमावस्या पर कथावाचक तुलसीराम गौतम ने रामदेव मंदिर देवली परिसर में कथा वाचन किया।
कथा वाचक गौतम ने बताया कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को बुद्धिमान, चतुर व चालाक होना आवश्यक नहीं है। सच्चे मन से जो ईश्वर को याद करता है, वह ईश्वर को प्राप्त कर लेता है। साथ ही समाज में जाति-पाति छुआछूत की व्यवस्था ईश्वर द्वारा निर्मित नहीं की गई। यह मनुष्य द्वारा निर्मित है। ईश्वर ने सभी को मां के गर्भ में 9 माह रखा है। मनुष्य संसार में आकर अपने कर्मों के आधार पर ही महान बनता है। जाति, भाषा या रहन-सहन के आधार पर छुआछूत करना पाप है। कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों द्वारा कथावाचक तुलसीराम का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक भी उपस्थित थे।
पार्षद ने नगर पालिका की सदस्यता से त्यागपत्र सौपा



