अस्थाई अतिक्रमण को बताया मुख्य विषय
Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बढ़ रहे अस्थाई अतिक्रमण व यातायात जाम की समस्या को लेकर पार्षद दुर्गेश नंदन तेली ने बुधवार को नगर पालिका की सदस्यता त्यागने को लेकर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौपा है।
इसमें बताया कि शहर में लगातार अस्थाई अतिक्रमण हो रहा है। हाथ ठेला विक्रेताओं का आतंक बढ़ रहा है। इनकी प्रतिदिन गुंडागर्दी बढ़ रही है। नॉन वेंडिंग जोन होने के बावजूद शहर में जगह-जगह ठेले लगे हैं। जिससे जाम की स्थिति हो रही है। चौपाहिया वाहनों को निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर में कई प्राइवेट बैंक मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो आवासीय भवनों में संचालित है। जिनके वाहनों से शहर में जाम लग रहा है। वही वे पालिका पार्षद होने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने तत्काल त्यागपत्र स्वीकार करने को लेकर पालिकाध्यक्ष को पत्र दिया है। पार्षद दुर्गेश नंदन तेली ने बताया कि उन्होंने पालिका अध्यक्ष को त्याग पत्र सौंप दिया है।



