Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला कलक्टर ने लू व तापाघात को देखते हुए अवकाश घोषित किया

जिला कलक्टर ने लू व तापाघात को देखते हुए अवकाश घोषित किया


Desk News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग तथा अध्यक्ष महोदय राष्ट्रीय प्रबंधन एवं राजस्थान जयपुर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा जारी एडवाईजरी के आधार पर लू-ताप की संभावना को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा एक से 8 के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

दरअसल अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी व लू-ताप के प्रभाव से बचाव एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाना आवश्यक था। इसे लेकर डॉ. सौम्या झा (जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टोंक) ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम की शक्तियों को प्रयोग करते हुए टोंक जिले में संचालित कक्षा एक से 8 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए 9 व 11 मई को अवकाश घोषित किया है। जब 10 मई को पूर्व घोषित परशुराम जयन्ती का राजपत्रित अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए लागू होगा।

जबकि शेष स्टाफ यथावत कार्य करेगा। जिला कलक्टर ने सभी संस्था प्रधानों को उक्त आदेश की अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उल्लंघन किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d