Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत बुधवार को क्षेत्र के मालेड़ा में कैंप का आयोजन हुआ।
पटवारी सुशील जैन ने बताया कि कैंप में बरसों पुराने भाई बहनों के बीच के विवाद को सुलझाया गया एवं खाता विभाजन किया गया। उन्होंने बताया कि बड़ला निवासी 87 वर्षीय लादूराम बलाई, 77 वर्षीय मोहनलाल बलाई और 79 वर्षीय गुलाब देवी पुत्री गोदू बलाई में पिछले 40 वर्षों से अपने खातेदारी की भूमि काश्त करने को लेकर बंटवारे का विवाद था। यह तीनों भाई बहन है। उक्त तीनों खातेदारों को कैम्प में बुलाया गया।
कैंप प्रभारी ने समझाईश कर आपसी विवाद को खत्म किया तथा पटवारी हल्का मालेड़ा, भू अभिलेख निरीक्षक एवं तीनों खातेदार सर्वसम्मति से बंटवारे के लिए तैयार हुए। तीनों ने परस्पर झगड़ा नहीं करने की शपथ ली। जिन्हें कैम्प में माला पहनाई गई।


