Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damगोवटा बांध में छलका पानी, त्रिवेणी 8 मीटर पर

गोवटा बांध में छलका पानी, त्रिवेणी 8 मीटर पर

मेनाल का झरना भी परवान चढ़ा


Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों की सीमा पर स्थित मेनाल का झरना परवान चढ़ने से मांडलगढ़ का गोवटा बांध बुधवार को ओवरफ्लो हो गया है।

प्रीवियस न्यूज़ : बिग न्यूज : त्रिवेणी संगम पर एकाएक हुई पानी की बंपर आवक

इस बांध का पानी अब त्रिवेणी नदी में पहुंच रहा है। इससे बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक और तेजी से बढ़ेगी। बुधवार शाम 6 बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीसलपुर बांध का गेज आरएल 312.67 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि बांध में 20.866 टीएमसी है, यानि पिछले 12 घंटे में 11 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। त्रिवेणी में पानी का प्रवाह 7 से बढ़कर अब 8 मीटर दर्ज किया गया है। बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है, जिससे गुरुवार सुबह तक बांध में बंपर पानी की आवक होगी। बताया गया कि चित्तौड़गढ़ के बेगू और ऊपरमाल क्षेत्र में बुधवार को जबरदस्त मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे नदिया उफान पर आ गई। त्रिवेणी पर भगवान शिव का मंदिर जलमग्न हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d