Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला, 'लाइफ सेवर': प्रशिक्षण दिया

बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला, ‘लाइफ सेवर’: प्रशिक्षण दिया


Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित रामी देवी नर्सिंग संस्थान, महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक अभियान ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ आयोजित हुई।

Oplus_16908288

इसे लेकर मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में छात्र-छात्राओं को लाइफ़ सपोर्ट प्रशिक्षण दिया गया। वहीं कार्यशाला के माध्यम से अब तक विभिन्न स्कूलों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में जान बचाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संस्था निदेशक डॉ. महेश जिंदल, डॉ. राघव जिंदल एवं डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि विशेषकर हृदयघात की स्थिति में मुहिम का मुख्य उद्देश्य हर घर में कम से कम एक ऐसा व्यक्ति तैयार करना है, जो किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के समय प्राथमिक उपचार दे सके। संस्थान प्रधान डॉ. मुरारी लाल धाकड़ व डॉ. चंदू भारद्वाज के अनुसार यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गत 13 जनवरी से निरंतर संचालित किया जा रहा है।

न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने इसे अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में अचानक होने वाले हृदयाघात (Cardiac Arrest) के मामलों में तुरंत पहचान और सही तरीके से सीपीआर (CPR) देना बेहद जरूरी है। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य अचानक होने वाली मौतों को रोकना और समाज को जागरूक बनाना है। यह मुहिम इसी तरह चलती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को ‘लाइफ सपोर्ट’ तकनीक में दक्ष बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d