Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रैमासिक बैठक रविवार को नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पटेल नगर परिसर में हुई।
यह बैठक संस्थान अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सुवलका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें महामंत्री गोपाल कलवार, पूर्व अध्यक्ष दलेल सिंधव, सम्पतराम सुवालका, बंशीलाल कलवार, युवा अध्यक्ष अनिल सुवालका, संरक्षक कैलाश चंद्र सुवालका, रामस्वरूप सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा, प्रमोद सुवालका उपस्थित रहे। बैठक के निर्णय अनुसार इस बार कलाल समाज के आराध्य श्रीसहस्त्र बाहु भगवान कार्त वीर्य अर्जुन की जयंती इसी माह 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जयन्ती का यह आयोजन नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे होगा।



