Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की

संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की बैठक


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भँवरलाल वैष्णव की अध्यक्षता और जिला संगठन मंत्री महिला संगीता सिंह की मौजूदगी में हुई।

उप शाखा मंत्री अनिल गौतम ने बताया कि बैठक में उप शाखा वार्षिक चुनाव के बाद रिक्त रहें पदों पर मनोनयन किया गया। इसमें संस्कृत शिक्षा में महेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक में धनराज सुवालका, पुस्तकालय प्रतिनिधि ज्ञानचंद जैन, सेवानिवृत पर सुरेंद्र सुवालका का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, मंडल रचना, उप शाखा महिला सम्मेलन की रूपरेखा, उप शाखा की वार्षिक कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष भगत सिंह मीणा ने शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया एवं उनके उचित समाधान के लिए प्रयास करने एवं उच्चाधिकारियों से वार्ता करने पर सहमति बनी। बैठक को वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सिंह नरूका, सुरेंद्र कुमार नामा ने भी संबोधित किया एवं संगठन की रीति-नीति एवं कार्य पद्दति बताई। भँवर लाल वैष्णव ने सभी दायित्ववान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं सतत कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन गौतम, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद माहेश्वरी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, महिला पदाधिकारी सीमा रानी, संध्या किरण सेन आदि मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d