Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationब्लैकआउट अभ्यास, देवली में चार जगह से बजेगा सायरन

ब्लैकआउट अभ्यास, देवली में चार जगह से बजेगा सायरन


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर देवली में बुधवार रात 8:45 से 9 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा।

इस दौरान शहर में चार जगह सायरन बजेगा, प्रशासन की अपील है कि नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर इस अभ्यास में सहयोग दें। नगर पालिका देवली के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि शहर में छतरी चौराहे पर 3 दिशाओं में साउंड सिस्टम लगाए गए हैं, जिनके जरिए पूरे इलाके में सायरन की गूंज उठेगी। इसके अलावा अंबेडकर सर्कल, पेट्रोल पंप चौराहे और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल परिसर से भी सायरन बजेगा। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा के लिए किया जा रहा है और इससे लोगों को ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह एक युद्ध पूर्व सतर्कता है।

जिसके माध्यम से संभावित हवाई हमलों को रोका जा सकता है। वही इसे लेकर देवली में पेट्रोल पंप चौराहा, छतरी चौराहा, अंबेडकर सर्कल, पुलिस थाने के मोड, बस स्टैंड परिसर पर पुलिस स्टाफ लगाया गया है। ब्लैकआउट करने का उद्देश्य यह है कि युद्ध की स्थिति में दुश्मन राष्ट्र के विमान यदि देश की सीमा में घुसते हैं तो उन्हें आबादी होने का पता नहीं चले। जिससे कि संभावित हवाई हमलों को टाला जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d