Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsभगवान परशुराम भवन का शिलान्यास मंगलवार को

भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास मंगलवार को


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12:15 बजे नेवर बाग बालाजी मंदिर के सामने टीलावत परिवार द्वारा नि:शुल्क प्राप्त भूमि पर वैदिक विद्यालय और परशुराम भवन का शिलान्यास होगा।

इसे लेकर सोमवार को चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और अध्यक्षता जहाजपुर प्रधान कौशल्या किशोर शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवली नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, जहाजपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष राजीव कांटिया और समाजसेवी नवल किशोर शर्मा उपस्थित रहेंगे।शिलान्यास के बाद अपराह्न 3 बजे परशुराम सर्कल पर ब्राह्मण समाज के लोगों का एकत्रीकरण होगा।

जहां भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे परशुराम सर्किल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो स्टेट बैंक चौराहे, मुख्य बाजार, छतरी चौराहा और जहाजपुर चुंगी नाके से होते हुए अटल उद्यान स्थित टीन शेड प्लेटफार्म पर समाप्त होगी। इस अवसर पर टीनशेड प्लेटफार्म पर सामूहिक भोज का आयोजन होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d