Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के आमली गांव में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री नंबर से बीजेपी की सदस्यता ली।
भाजपा सदस्यता अभियान के अवसर पर प्रो. विक्रम सिंह गुर्जर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। इन्हें जन सामान्य तक पहुँचाने का प्रयास सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलकर करना चाहिए। उन्होंने नए सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में रामावतार शर्मा, उदय भान सिंह हाड़ा, उम्मेद सिंह हाड़ा, कल्याण माली, सीताराम माली, जगदीश प्रजापत, सूरजमल प्रजापत, बाबूलाल गुर्जर, श्योजी लाल गुर्जर, मदन लाल बैरवा, विजय बैरवा, मनीष गुर्जर, बनवारी गुर्जर मुकेश सैनी आदि उपस्थित थे।



