Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गोवंश की सेवा के लिए हाथ बढ़ाए

दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गोवंश की सेवा के लिए हाथ बढ़ाए


Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड पर संचालित श्रीसांवरिया सेठ गौ सेवा समिति की लोगों से गोवंश की मदद के लिए दरकार है। बता दे की उक्त समिति के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से गौवंश की सेवा कर रहे हैं। दरअसल यहां गत एक वर्ष से एक्सीडेंटल, लाचार व बीमा गोवंश का उपचार नि:शुल्क किया जा रहा है। शहर आसपास के क्षेत्र में सूचना पर समिति के स्वयंसेवक तत्काल पहुंचकर गोवंश को उपचार दे रहे हैं।

Oplus_131072

वही लाचार गोवंश को वाहन की मदद से गौशाला परिसर लाकर कई दिनों तक उपचार करना पड़ता है। लेकिन उक्त गौशाला को लोगों की मदद की दरकार है। पहले भी कई दानदाताओं ने दवाई, चार, छाया प्रबंधन व आर्थिक सहयोग देकर गोवंश की सेवा में हाथ बटाया हैं। लेकिन फिर से उक्त गौशाला को गोवंश की सेवा व उपचार के लिए मदद की दरकार है। लिहाजा कोई भी व्यक्ति मासिक सदस्यता लेकर गोवंश के उपचार में सहयोग कर सकता है। आमजन 8905859570, 9119284593 इन नंबरों पर फोन कर मासिक सदस्यता ले सकते हैं। साथ ही बीमार दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के उपचार के लिए सूचना दे सकते है, ताकि गोवंश को समय पर उपचार मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d