Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहायता नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से टोंक जिले में अत्यधिक बारिश व बाढ़ की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा बताया कि रेड अलर्ट की चेतावनी के मद्देनजर आगामी 6 व 7 जुलाई को भारी बारिश व बाढ़ की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक की सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाना जरूरी है। लिहाजा जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टोंक सौम्या झा अपनी प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में संचालित कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 6 जुलाई यानी शनिवार का अवकाश घोषित किया है। जबकि इसके अगले दिन रविवार है। यह अवकाश छात्रों के लिए लागू रहेगा। जबकि स्कूल का स्टाफ यथावत काम करेगा।
उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को उक्त आदेश की पालना करने के निर्देश दिए। वहीं उल्लंघन किए जाने पर संस्था प्रधान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।


