Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के आँवा निवासी हरिओम स्वर्णकार को सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए नीति आयोग के महानिदेशक संजय कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।
हरिओम ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र सरकार के संपूर्णता अभियान के तहत चयनित ब्लॉक कोटड़ी में हुए कार्यक्रम में यह सम्मान मिला। हरिओम पिछले कई सालों से लेखन, संगीत और गायन के क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े है। बीते लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई गीत और कविताएं लिखी। कुछ माह पूर्व डीडी उर्दू के कार्यक्रम कवि हाजिर है और कोंसिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड नई दिल्ली की ओर से साहित्य एवं संगीत में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।




