“वेदर रिपोर्ट”
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि दिन के समय मौसम काफी गर्म और धुंधला रहेगा। वहीं दोपहर और अपरान्ह बारिश होने की संभावना है।
दरअसल दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा की संभावना करीब 50 प्रतिशत तक जताई गई है और हवाएं दक्षिण दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। यूवी इंडेक्स के ‘एक्सट्रीम’ स्तर पर होने के कारण धूप में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं रात के समय भी मौसम धुंधला बना रहेगा और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम रह सकता है। रात के शुरुआती घंटों में बारिश की संभावना बनी हुई है और हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
इससे पहले शुक्रवार रात 8 बजे तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस से लोग बेहाल हो गए। वही रात 8:30 बजे बाद मौसम बदला तथा तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। यह तेज आंधी काफी देर तक चली। जिससे शहर के अलग-अलग इलाकों में कुछ देर विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि बिजली की आंख मिचौली शुक्रवार को दिन भर रही। वही इसे मरम्मत करने के लिए विद्युत निगम की रिलीफ पार्टी भी चकरी की तरह घूमती रही। तेज हवा देर रात तक चलती रही, जो शनिवार सुबह तक चली, सुबह लोगों को ठंडी हवा से राहत मिली।
धूल भरी आंधी से घरों में मिट्टी जमा हो गई। कई जगह की पेड़ों की टहनियां टूट गई। इस दौरान रात को नगर पालिका के बाहर विद्युत डीपी में भी आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर विद्युत निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके की सप्लाई बंद कराई।


