Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम पंचायत बीजवाड़ में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें टीबी मरीजों को पोषण किट दिए गए।
इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए चिन्हित टीबी मरीजों को उपखंड अधिकारी रूबी अंसारी ने निक्षय पोषण किट वितरित किए। चिकित्सा अधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में खेमराज चौधरी नर्सिंग ऑफिसर (डॉट्स ब्लॉक सुपरवाइजर) ललित कुमार प्रजापत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बीजवाड़ डॉट्स प्रभारी ने 3 निक्षय मित्र बनाएं।
इस मौके पर शिविर प्रभारी एसडीओ रूबी अंसारी, मोहम्मद सलीम, सीमा राठी, शंकर लाल धाकड़, यशवंत नागर तथा आशा सहयोगिनियाँ उपस्थित थी।



