Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श आयुर्वेदा (आईपीएस स्कूल) नर्सिंग इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा इन आयुर्वेदा नर्सिंग एंड फार्मेसी (DAN&P) कोर्स के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं।
निदेशक मोहित मंगल ने बताया कि यह कोर्स ढाई साल की अवधि का है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी संकाय से 12वीं पास है। इंस्टीट्यूट में आधुनिक प्रयोगशालाएं, नियमित सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण की सुविधा है। यहां सरकार की ओर से छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है। निदेशक ने बताया कि आयुर्वेद नर्सिंग इंस्टिट्यूट में प्रवेश के लिए सीमित सीटें है। इस कोर्स से सरकारी आयुर्वेद विभाग में, नर्सिंग फील्ड में जॉब के कई अवसर है।



