Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर निवासी व बस स्टैंड में चाय की दुकान लगाने वाले पारस मोंटी साहू ने एक महिला की मदद की है।
यह महिला रुकमा साहू मालाखेड़ा से भोपाल जाने वाली बस में बैठकर देवली शादी में आ रही थी। जल्दबाजी में देवली उतरने के बाद वह अपना पर्स गाड़ी में भूल गईं। जब महिला याद आया तो वे बस स्टैंड पर अपनी समस्या बताने लगी। पारस साहू ने उनकी बात सुनी और बस के परिचालक से बात की। तब पता लगा कि पर्स गाड़ी में ही रह गया है। परिचालक ने भोपाल से वापस आने के बाद पर्स लौटा दिया।
इस पर्स में दो चांदी की चेन, दो चांदी के लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल और 5 हजार रुपए नकद थे। परिचालक की ईमानदारी और पारस मोंटी साहू की मदद से महिला को पर्स वापस मिल गया।


