Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रोविजन सोसायटी द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन मां बीजासन गौशाला परिसर में हुआ।
इस शिविर का आयोजन कॉलेज की निदेशक नीलू अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। शिविर के दौरान वेटरनरी कॉलेज की विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुई कई गायों का उपचार किया। गंभीर रूप से चोटिल पशुओं की सर्जरी की गई, जिनमें हॉर्न एम्प्यूटेशन सहित जटिल प्रक्रियाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा, मैगॉट्स (कीड़े) से संक्रमित घावों की विशेष सफाई एवं नियमित ड्रेसिंग कर उन्हें संक्रमण से मुक्त किया गया।
सेवा कार्य में वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी के नेतृत्व में छात्र यतिन शर्मा एवं छात्रा प्रियंका मीणा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम द्वारा घायल पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं अन्य आवश्यक उपचार दिया गया।


