Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में एक पहल की गई है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का संकल्प लिया है।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि दूनी के विभिन्न स्थानों पर 101 परिंडे बांधने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि गर्मी में पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। त्रिलोकचंद कलाल ने ग्रीष्मकाल में पक्षियों को बचाने के लिए परिंडों के महत्व को समझाया। इस दौरान मधु सेन, शिवजीलाल जाट और राजेश कुम्हार ने परिंडे बांधने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रतिदिन इन परिंडों में पानी भरने का संकल्प लेकर इस पहल को सफल बनाने के लिए काम करेंगे। इसका उद्देश्य पक्षियों की प्यास बुझाना और उन्हें गर्मी से बचाना है।



