Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला को धक्का देकर एक किलो चांदी लेकर फरार हुआ बदमाश

महिला को धक्का देकर एक किलो चांदी लेकर फरार हुआ बदमाश

दूनी कस्बे की दिनदहाड़े वारदात


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी कस्बे में गुरुवार को दिन-दहाड़े घर में घुसकर एक किलो चांदी लेकर बदमाश फरार हो गया। यह आरोपी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ नजर आ रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर और जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार कस्बे के पुराने पुलिस थाने के सामने रहने वाला भंवर लाल कीर हलवाई गुरुवार को गांधीग्राम में खाना बनाने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी थी। जबकि बच्चे स्कूल पढ़ने गए हुए थे। भंवरलाल की पत्नी विमला देवी बाजार में सामान लेने चली गई। जब सामान लेकर वापस लौटी तो घर में से गहरे रंग की शर्ट पहने हुए एक युवक महिला विमला को धक्का देकर अस्पताल की दीवार फांदकर भाग गया। महिला के हल्ला मचाने पर मोहल्लेवासियों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो युवक अस्पताल में से होकर भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मामले को लेकर पीड़ित भंवर लाल ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि घर में घुसा उक्त बदमाश करीब 950 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण ले गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d