Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशुक्रवार से काम पर लौटेंगे दूनी के अधिवक्ता

शुक्रवार से काम पर लौटेंगे दूनी के अधिवक्ता


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के अधिवक्ता शुक्रवार से वापस काम पर लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि एसडीएम कोर्ट शुरू करने की मांग को लेकर यहां के अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल अब खत्म होने जा रही है।

शुक्रवार से वे वापस काम पर लौटेंगे। बार संघ दूनी का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला से जयपुर में मिला और दुनी मे उपखंड न्यायालय की स्थापना को लेकर चर्चा की। विजय सिंह बैसला से सकारात्मक बातचीत के बाद अब वकील 2 अगस्त से न्यायिक कार्य सुचारू रूप से करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में अभिभाषक संघ अध्यक्ष रमेश मीणा, अधिवक्ता रमेश जेमन, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, राजेश धाकड़, कीमतराम मीणा, महावीर मीणा आदि अधिवक्ता शामिल थे। अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार से दूनी के सभी अधिवक्ता वापस काम शुरू करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d