Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsमहिला नर्सेज का माल्यार्पण कर किया सम्मान

महिला नर्सेज का माल्यार्पण कर किया सम्मान


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की सखी सहेली शाखा देवली की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस मौके पर 20 महिला नर्सेज का सम्मान किया।

दरअसल यह दिवस नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के मौके पर मनाई जाती है। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न चिकित्सालय में कार्यरत 20 महिला नर्सेज का स्वागत किया गया। सखी सहेली ग्रुप की ओर से इन महिला नर्सिंगकर्मियों का माला, दुपट्टा पहनाकर और प्रशंसा पत्र सौपकर सम्मान किया गया। डॉ. सरिता मीणा ने इनके कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के सम्मान से नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ता है। सखी सहेली के सभी सदस्यों ने मिलकर मातृ दिवस भी मनाया। सुशीला टांक ने मां शब्द के महत्व को समझाया, डिंपल गोयल ने नवजात शिशुओं को सड़क के किनारे फेंकने या मां के पेट में मारने जैसी घटनाओं को गलत बताया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका सुराणा ने किया।

कार्यक्रम में करीब 20 महिला नर्स का सम्मान किया गया। इस दौरान इंदिरा सोनी, शिल्पा सोनी, मीनू जिंदल, नीलम मनचंदा, निधि गर्ग, सरोज सिंहल, सुनीता गोयल सहित महिलाएं थी। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d