Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsअनामांकित बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाए

अनामांकित बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाए

ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक देवली के पीईईओ, युसीईईओ प्रधानाचार्यों की ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति बैठक का सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजन किया गया।

बैठक की शुरुआत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रामराय मीणा, जिला साक्षरता प्रभारी रामनिवास धायल ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने नवीन डिजिटल साक्षरता सर्वे कर 3-18 आयुवर्ग के सभी बालक-बालिकाओं का वार्डवार प्रभारी नियुक्त कर सभी पात्र अनामांकित बच्चों का शत् प्रतिशत नामांकन सरकारी विद्यालयों में करने के निर्देश दिए। वहीं सत्रान्त विद्यालयों में भौतिक सत्यापन करने एवं आगामी प्रभावी शिक्षण कार्य योजना बनाने को कहा।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्यो को राजकीय विद्यालयों में नामांकन प्रतिशत बढाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। वहीं प्रत्येक पीईईओ से सुझाव मांगे। इसके अलावा उल्लास कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों पर चर्चा की एवं निर्देशित किया कि पंचायत वार आवंटित लर्नर्स के लक्ष्यों को ऑनलाईन फिडिंग करें। प्रधानलाल मीणा (एसीबीईओ द्वितीय) ने शाला दर्पण पोर्टल पर समस्त मॉडूयल की पूर्ति करने के लिए ब्लॉक रैंकिंग सुधार के बिंदुओ पर चर्चा की।

यहां राजीव कुमार शर्मा, सत्येन्द्र कुमार जोशी, महावीर प्रसाद मीणा, चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी ने प्रवेशोत्सव के बारे में जानकारी दी। प्रवीण कुमार चौधरी द्वारा लेखा, आईपीआर, एपीआर के बारे में बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d