Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सोमवार को भामाशाह सम्मान समारोह पालिका अध्यक्ष माया देवी बलाई के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाली शिक्षिका शांति देवी सेन ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपए की राशि भेंट की।
वहीं विद्यालय द्वारा शिक्षिका का परिवार सहित सम्मान किया गया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि कार्यक्रम में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक रमेश सिंह, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं शारीरिक शिक्षक अख्तर हुसैन कुरेशी का भी सम्मान किया गया। दरअसल वे भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस दौरान विद्यालय में वाटर कूलर सहित जलमंदिर का निर्माण करवाने वाले भामाशाह मूलचंद कोली, विद्यालय को रेफ्रिजरेटर भेंट करने वाली शिक्षिका मनीषा जैन व अरविंद कुमार वर्मा का भी सम्मान किया गया।
सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने पति पूर्व सरपंच रामवतार बलाई की स्मृति में विद्यालय के खेल मैदान में जल मंदिर मय वाटर कूलर के निर्माण करवाने की घोषणा की। शिव शिक्षा समिति के निदेशक डॉ. शिवजी लाल चौधरी, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा राम प्रसाद मीणा, महात्मा गांधी स्कूल की प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा, राज्य स्तर पर सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक सत्यनारायण तिवाड़ी ने संबोधित किया।




