Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला सहित चार आरोपियों को जेल भेजा

महिला सहित चार आरोपियों को जेल भेजा


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के बेलहड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड में न्यायालय ने एक महिला सहित चार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

जबकि इस मामले में रामेश्वर गुर्जर को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत 10 अक्टूबर को बेलहड़ी गांव में हुए हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मृतक के भाई मनराज गुर्जर ने अपने तीन काका, एक काका के पुत्र सहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले में लक्ष्मी देवी पत्नी सोनू गुर्जर, रामेश्वर पुत्र देवा लाल गुर्जर, बाबूलाल पुत्र देवालाल गुर्जर, छोटूलाल उर्फ विद्यानंद गिरी पुत्र देवा लाल गुर्जर और सोनू गुर्जर पुत्र रामेश्वर गुर्जर को गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d