Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर सोमवार को दूनी तहसील उपशाखा कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यह चुनाव भू-अभिलेख निरीक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह राजावत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बैठक में उपस्थित पटवारियों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में योगेन्द्र कुमार योगी को अध्यक्ष, नयन सिंह केकाड़िया को उपाध्यक्ष, वेणी प्रसाद नागर को महामंत्री, भंवर सिंह को संगठन मंत्री, सौरभ मीणा को कोषाध्यक्ष, तथा मनराज गुर्जर को संयुक्त मंत्री पद पर चुना गया।
इसके अलावा पटवारी आशीष गोयल, लड्डूलाल धाकड़, बुद्धि प्रकाश मीणा और जितेन्द्र कुमार यादव को सलाहकार मण्डल में मनोनीत किया गया है।


