Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsमां बीजासन मंदिर परिसर में शुरू हुई अन्नपूर्णा रसोई

मां बीजासन मंदिर परिसर में शुरू हुई अन्नपूर्णा रसोई

महज 8 रुपए में मिलेगा भोजन, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मां बीजासन कुंचलवाड़ा कला परिसर में मंगलवार को श्री अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन हुआ। भाजपा नेता दुर्गालाल जांगिड़ व परमेश्वर सोयल, प्रमोद सेन ने बताया कि पिछले दिनों पहले जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा कुंचलवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर आए थे।

यहां ग्रामीणों ने माता रानी के परिसर में श्री अन्नपूर्णा रसोई चालू करवाने की मंशा जाहिर की। उन्होंने बताया कि माताजी के दरबार में लकवा से ग्रसित बीमार मरीज अपना इलाज करवाते हैं। जिनके साथ उनके परिजन भी यहीं रहते हैं। जिन्हें रोजाना भोजन की आवश्यकता पड़ती है। इस पर विधायक ने अधिकारियों से बात कर जिला परिषद से स्वयं की अनुशंसा पर अन्नपूर्णा रसोई की स्वीकृति जारी कराई। इस दौरान श्री बीजासन मां ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह शक्तावत, चेतन शर्मा, लेखराज गुर्जर, लादूलाल जांगिड़, गोविंद सेन, दीपेन्द्र सिंह, अशोक गुर्जर, अभिषेक सुवालका, ग्राम विकास अधिकारी फूलचंद मीना, रामप्रकाश मीन, दीपू शर्मा द्वारा फीता काटकर अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत की गई। वही ग्रामीणों ने यहां 8 रुपए का टोकन लेकर अन्नपूर्णा रसोई में भोजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d