Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखण्ड देवली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर के अन्तर्गत मंगलवार को शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत आवां में किया गया।
इसमें उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार, विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली रानू इंकिया, तहसीलदार दूनी विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी शिवसिंह मीणा उपस्थित थे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान फार्मा रजिस्ट्री के 5 आवेदनों में से 4 का निस्तारण किया गया, किसान गिरादावरी एप के बारे में 485 किसानों को जानकारी दी गई व 72 किसानों को एप डाउनलोड करवाया, शिविर में 40 मूल निवास प्रमाण पत्र व 24 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। जबकि शुद्धिकरण के 64 प्रकरणों में से 64 का ही निस्तारण किया गया।
इसी तरह स्वामित्व योजना के अन्तर्गत आवां पंचायत में 5, बडौली पंचायत में 3, सीतापुरा में 5, ख्वासपुरा में 5, कनवाडा में 2 समेत 20 पट्टे जारी किए गए।
मतदाता सूची प्रकाशित, दावों और आपत्तियों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी


