Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में शुक्रवार को मातृ पितृ दिवस मनाया गया। इस मौके पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के छात्र छात्रों द्वारा तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
यहां जितेंद्र सोयल प्राध्यापक एवं जसवीर वर्मा वरिष्ठ अध्यापक ने इस दिन के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सदैव ही माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। कोई भी बालक अपने माता पिता के ऋणों से आजीवन मुक्त नहीं हो सकता। जब बालक बालिकाएं उन्नति के शिखर को प्राप्त करते है तो उनको जितनी खुशी मिलती है, उतनी खुशी दूसरों को कभी नहीं होती है। पिता सबसे बड़ा सलाहकार होता है। वह सदैव ही पथ प्रदर्शक का कार्य करता है। लिहाजा प्रति दिन संतान को अपने माता पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए।
दूनी प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार का स्वागत किया
देवली में प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उनका अभिनंदन जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदोन्नति होने पर किया गया। इस दौरान भगवान गुरुकृपा संस्थान के पं मुकेश गौतम, सतेंद्र जोशी,चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली, पत्रकार गोविंद सिंह सेठी, पत्रकार बृजेश भारद्वाज सहित थे।



