Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी कार्तिक कृष्ण अष्टमी मंगलवार 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र दिन में 11.54 बजे से कर्क राशि में शुरू होगा।
जिससे आनन्दादिक अठ्ठाईस योगी में प्रवर्धमान योग बनेगा। पुष्य नक्षत्र 15 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे तक विधमान रहेगा, जो बुध पुष्य का संयोग रहेगा। इन संयोगों में जमीन जायदाद, मकान, वाहन, वस्त्र, स्वर्ण आभुषण तथा बही खाता खरीदने का श्रेष्ठ योग है। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान (टोंक) के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि 14 अक्टूबर मंगलवार को लाभ का चौघडिय़ा दिन में 11.54 से 12.12 तक है।
इसी तरह अमृत का दिन में 12.13 से 01.39 तक शुभ का दिन में 03.05 से सांय 04.31 तक लाभ का रात्रि 07.30 से 09.04 तक शुभ अमृत चर का रात्रि 10.38 से मध्य रात्रि बाद 03.21 तक श्रेष्ठ रहेगा। जबकि 15 अक्टूबर बुधवार को सुबह लाभ का 06.30 से 07.56 तक अमृत का 07.56 से 09.21 तक शुभ का दिन में 10.47 से 12 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा।



