Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्ममुनि आदित्य सागर के अवतरण दिवस पर हुई धर्मसभा

मुनि आदित्य सागर के अवतरण दिवस पर हुई धर्मसभा

“गुरु महिमा का किया बखान”


Jahazpur News 25 मई (आज़ाद नेब) जैन मुनि आदित्य सागर का 38 वां अवतरण दिवस का आयोजन शुक्रवार को स्वस्ति मांगलिक भवन में जहाजपुर में किया गया। मुनि ने कहा कि जिसे गुरु ने छोड़ा वह डूब गया और जिसको गुरु ने पकड़ा वह तर गया।

जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं, हमें अपने जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए। लेकिन गुरुर नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी पीयूष एवं प्रवक्ता भानु कुमार जैन ने किया। संगीतकार सत्येंद्र मानपुरा ने सभी भक्तों को भक्ति नृत्य करवाया। जन्म जयंती समारोह में मुनि के भक्तों ने अष्ट द्रव्यों से पूजा की। यहां जबलपुर, कोटा, बूंदी, देवली, शाहपुरा, केकड़ी, इंदौर, भोपाल, भीलवाड़ा, दुर्ग, टीकमगढ़, बैंगलुरु, मुंबई एवं पूरे क्षेत्र के लोगो ने हिस्सा लिया‌। इससे पहले प्रातः कालीन वेला में मुनि आदित्य सागर के सानिध्य में अभिषेक शांतिधारा हुई। मुनि के जन्म जयंती समारोह में पाद पक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य समर्पण समूह को प्राप्त हुआ।

कमेटी के कार्याध्यक्ष विनोद टोरडी, महामंत्री ज्ञानेन्द्र जैन, मंत्री पारस जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनराज जैन, प्रवक्ता भानु जैन, उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल टोंग्या, भागचंद, देवीलाल ने कार्यक्रम मे आए सभी अतिथियों का सम्मान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d