Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमॉडल स्कूल बना राजनीतिक अखाड़ा, पढ़ाई का माहौल ख़त्म

मॉडल स्कूल बना राजनीतिक अखाड़ा, पढ़ाई का माहौल ख़त्म

इस माह 13 बच्चों ने ली टीसी


Jahazpur News 22 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) यहां का मॉडल स्कूल आजकल विवादों और राजनीतिक उठापटक का केंद्र बन चुका है। जिससे स्कूल से अभिभावक अपने बच्चों को निकालने को मजबूर हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार केवल इसी माह 13 विद्यार्थियों ने स्कूल से टीसी ली है। दरअसल बीते दो वर्षों से मॉडल स्कूल में शिक्षा की जगह राजनीति का बोलबाला रहा है। स्कूल में पढ़ाई का माहौल बहुत कम है। स्टॉफ आपसी आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हुए हैं, जिससे विद्यालय की गरिमा को क्षति पहुंच रही है। सूत्रों के अनुसार, पिछले एक साल से स्कूल में कोई न कोई नया विवाद खड़ा होता रहा है।

इन विवादों से जुड़े कई ऑडियो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे स्कूल की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अभिभावक इसे बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए नुकसानदायक मान रहे हैं और यही कारण है कि वे अपने बच्चों को अन्य स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं। स्कूल में व्याप्त इस अराजकता के संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं।

जांच के बाद कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी भी ठहराया गया है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इससे जाहिर होता है कि स्कूल में चल रही राजनीति को किसी न किसी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इससे एक आदर्श विद्यालय अब राजनीतिक अखाड़ा बन चुका है, और इसका खामियाजा छात्रो को भुगतना पड़ रहा है। इस लेकर कोई निष्पक्ष कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले समय में यहां के मॉडल स्कूल से अभिभावकों का विश्वास उठ जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d