Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्काउट गाइड बिगिनर्स कोर्स का आयोजन हुआ

स्काउट गाइड बिगिनर्स कोर्स का आयोजन हुआ


Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक के निर्देशन में स्थानीय संघ देवली के द्वारा स्काउट गाइड के एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन हुआ।

स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा व सहायक जिला कमिश्नर गाइड किरण सोनी ने स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। देवली ब्लॉक से करीब दो दर्जन स्काउटर गाइडर संभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दक्ष प्रशिक्षक मुकेश प्रजापति व अनिल गौतम ने प्रशिक्षण में विभिन्न सोपानों के बारे में बताया।

विद्यालय में कबबुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर के भर्ती संबंधी नियमों की जानकारी सहित विद्यालय में गतिविधियों के संचालन की रूपरेखा बताई। विश्व पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए परिंडा बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मॉडल स्कूल बना राजनीतिक अखाड़ा, पढ़ाई का माहौल ख़त्म

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d