Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का मंगलवार दोपहर शहर के कोटा रोड स्थित कानगढ़ पैलेस में स्वागत किया गया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में यह स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि राठौड़ जयपुर से कोटा निजी दौरे पर जा रहे थे। इस बीच में कानगढ़ पैलेस में कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की और संगठन के बारे में चर्चा की। मंत्री ने यहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां अल्पाहार किया एवं इसके बाद वे कोटा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देवली अंकित डाबर, रणवीर सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह शक्तावत, नवल किशोर चतुर्वेदी, सुनील सेठी, नवनीत धाकड़ समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।



